फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cast conversion in five per cent

कन्वर्जन कास्ट में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी

Fri, 31 Jul 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 31 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
 परिषदीय स्कूलों में वितरित होने वाले मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इससे प्राइमरी स्कूलों में 17 और जूनियर स्कूलों में 26 पैसे प्रति छात्र के हिसाब से धनराशि बढ़कर मिलेगी। इस धनराशि की दरें एक जुलाई से अनुमन्य होंगी।
विज्ञापन

परियोजना से एमडीएम की कन्वर्जन बढ़ोत्तरी की सूचना मिलने पर बीएसए राकेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित आदेश पत्र भेजा, जिसमें बताया कि प्राइमरी स्कूलों में कन्वर्जन कास्ट 3.76 रुपये और जूनियर स्कूलों में कन्वर्जन कास्ट 5.64 रुपये कर दी गई है। कहा कि एक जुलाई से इस हिसाब से धनराशि वितरित की जाएगी।  
विज्ञापन



ऐसे कैसे दूध वितरित करेंगे गुरुजन
शाहजहांपुर। जिले के 3291 स्कूल, कालेजों और मदरसों में मिड डे मील योजना के तहत दूध का वितरण किया जाता है। इसके लिए कन्वर्जन कास्ट कम होने की वजह से दूध वितरण में गुरुजनों को लगातार परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शासन स्तर से मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट में भी ढाई प्रतिशत कटौती करके ही बढ़ोत्तरी की गई। इससे शिक्षक नेताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि कन्वर्जन कास्ट में बढ़ोत्तरी न होने से बच्चों को 200 मिलीलीटर दूध पिलाना मुश्किल है। इसका विरोध शासन स्तर से किया जाएगा। महामंत्री देवेश वाजपेयी का कहना है कि पहले कन्वर्जन कास्ट में साढ़े सात फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाती थी, इस बार केवल पांच फीसदी बढ़ाई गई।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री का कहना है कि इतने कम रुपये में तो शिक्षकों को जेब से लगाना पड़ रहा है। समकक्षीय संगठन के महामंत्री संदीप मिश्रा का कहना है कि इतनी महंगाई में दूध वितरण करने में शिक्षकों को पहले से परेशानी हो रही है। ऐसे में कन्वर्जन कास्ट में मामूली बढ़ोत्तरी से उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed