{"_id":"6990d3cbe1ad6048fd057c0c","slug":"cash-jewellery-and-copper-wire-stolen-from-two-locations-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-165614-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो स्थानों से नकदी, जेवर के साथ कॉपर तार भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो स्थानों से नकदी, जेवर के साथ कॉपर तार भी चोरी
विज्ञापन
पुवायां में कोल्ड स्टोरेज में लगा नकब दिखाता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : 1
पुवायां। गांव मदनापुर के कोल्ड स्टोरेज और उसके पास बने मकान से चोरों ने नकदी, जेवर के अलावा कॉपर का तार चोरी कर लिया। घर में लगे सीसी कैमरे में चोर कैद हो गए, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव मदनापुर निवासी शान मोहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 13 फरवरी की रात खाना खाकर बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर सोने चला गए। रात में चोर पीछे से दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखा सोने का हार, झुमकी सहित लगभग चार तोला जेवर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही आंगन में रखे जनरेटर में लगे अल्टीनेटर से कॉपर का तार भी निकाल लिया। इस दौरान चोर की गतिविधियां सीसी कैमरे में भी कैद हो गईं।
इसके अलावा पड़ोस में ही आरके कोल्डस्टोरेज की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने चौकीदार लखीमपुर खीरी के सल्लिया निवासी राजवीर सिंह के कमरे का ताला तोड़कर चार हजार की नकदी चोरी कर ली। चोर कोल्डस्टोरेज में लगे सोलर प्लांट से कॉपर का तार काटकर ले गए।
विज्ञापन
शान मोहम्मद की सूचना पर पुलिस ने दोनों स्थानों का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। इसके बाद उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
-- --
अगर चोरी की तहरीर थाने पर दी गई है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच कराते हुए घटनाओं का खुलासा कराया जाएगा।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां