{"_id":"59569d244f1c1b54738b4bde","slug":"cash-90-thousand-and-burn-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हजार की नगदी सहित जेवर जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 हजार की नगदी सहित जेवर जला
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग से 90 हजार की नकदी और जेवर आदि जल गया। इसमें चार लाख रुपये की संपत्ति जल गई। भारी नुकसान से पीड़ित परिवार सदमे में है।
गांव कमालपुर निवासी डॉ. रियासुद्दीन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी पत्नी तबस्सुम खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इससे घर में आग लग गई। शोर होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटें देख किसी की भी हिम्मत घर में जाकर आग बुझाने की नहीं हुई। गैस समाप्त होने पर आग कम हुई तो लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान रियासुद्दीन के घर में रखा 20 क्विंटल अनाज, 90 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये का सोना, 50 हजार कीमत की चांदी, तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल, फ्रिज, वांशिंग मशीन, कूलर, टीवी, बेड सहित सारा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।