{"_id":"68a76d9ef93d7e424b0d00dc","slug":"cases-of-viral-fever-and-skin-diseases-increased-in-flood-affected-area-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150893-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में वायरल बुखार और त्वचा के रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में वायरल बुखार और त्वचा के रोगी बढ़े
विज्ञापन
मिर्जापुर में कैंप में मरीजों को दवा देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। बाढ़ से घिरे गांवों के बाशिंदें वायरल बुखार और त्वचा रोग से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में लगे शिविर में इन दो बीमारियों के रोगी ज्यादा पहुंच रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार, बाढ़ का पानी उतरने के बाद दुश्वारियां और बढ़ेंगी।
मिर्जापुर, कलान और परौर इलाके से गुजरी नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पिछले कई दिनों से लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 29 बाढ़ग्रस्त गांवों को चिह्नित किया है। मिर्जापुर सीएचसी के प्रभारी डॉ.आदेश रस्तोगी की निगरानी में दो टीमों का गठन कर गांवों में शिविर लगाए गए हैं।
रस्तोगी के अनुसार, सबसे ज्यादा त्वचा रोग के मरीज शिविर में आ रहे हैं। वायरल बुखार से भी लोग चपेट में आ रहे हैं। उनके लिए जांच और दवा की व्यवस्था की गई है। इस बीच ओआरएस पैकेट, क्लोरिन टेबलेट का वितरण भी कर रहे हैं। मलेरिया और टाइफाइड की जांच भी शिविर में करते हैं।