फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered for threatening municipal clerk; investigation underway.

Shahjahanpur News: पालिका लिपिक को धमकाने पर रिपोर्ट दर्ज, शुरू हुई जांच

Sat, 06 Jun 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case registered for threatening municipal clerk; investigation underway.
जलालाबाद। याकूबपुर तिराहा निवासी नगर पालिका के लिपिक नितिन शर्मा को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ब्रह्मनान मोहल्ले के रहने वाले नीतेश कटियार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पालिका के लिपिक ने पुलिस को बताया कि नीतेश नगर पालिका में संविदा सफाईकर्मी का कार्य कर रहा था। गत माह उसने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में प्रयागराज में दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर वहां की पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी। इस बीच, आउटसोर्सिंग संस्था ने आरोपी सफाईकर्मी नीतेश को सेवामुक्त कर दिया। उनका आरोप है कि जेल से छूटकर आने के बाद नीतेश ने उन पर दोबारा नौकरी दिलाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि नौकरी लगवाने में उनकी कोई भूमिका नहीं होती है। इसी से नाराज होकर नीतेश ने उनसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed