{"_id":"69f9d44b3ca1d365390e6994","slug":"case-of-threatening-mp-heats-up-protests-held-with-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172474-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांसद को धमकाने का मामला गर्माया, जुलूस निकालकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांसद को धमकाने का मामला गर्माया, जुलूस निकालकर प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर के परिवार को जातिसूचक गालियां देने व धमकाने के विरोध में अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में सांसद व उनके परिजनों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने, सांसद के पुत्र अंकित सागर को जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर कर व जातिसूचक गालियां देने के आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू सिंह के विरुद्ध एनएसए के तहत कार्रवाई व संपत्ति जब्त करने, सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले अरविंद सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में महासंघ के संयोजक जगदीश चंद्र, पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राम सिंह, सियाराम दिनकर, अजय कुमार वर्मा, महेंद्र सिंह दिनकर आदि शामिल रहे।