{"_id":"6a0c9f2dd12dfee44209641a","slug":"case-of-substandard-food-served-to-patients-inquiry-team-constituted-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173779-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मरीजों को घटिया खाद्य सामग्री परोसे जाने का मामता, जांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मरीजों को घटिया खाद्य सामग्री परोसे जाने का मामता, जांच टीम गठित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को घटिया खाद्य सामग्री परोसे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मरीजों का शिकायत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
इसमें मरीज और उनके तीमारदार खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मरीजों के मुताबिक दलिया में नाममात्र का ही दूध डाला जाता है। इसमें भी दुर्गंध आती है। इसके अलावा दाल भी पानी जैसी होती है। वीडियो में मरीज खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। प्राचार्य ने बताया कि कमेटी गोपनीय तौर पर खाने की गुणवत्ता की जांच और मरीजों से पूछताछ कर साझा रिपोर्ट देगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद