{"_id":"599d80e54f1c1bfa7b8b47e1","slug":"case-against-pradhan-and-secretary-of-maini-for-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनी के प्रधान, सचिव सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनी के प्रधान, सचिव सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के सिंधौली गांवसभा मैनी के प्रधान नईम खां, उनके भाई फुरकान और ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव सिन्हा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सिंधौली में इस समय बीडीओ का पद रिक्त है। बीडीओ का कार्यभार डीसी मनरेगा राजेश झा देख रहे हैं। गांव मैनी के लोगों ने आवास योजना में प्रति लाभार्थी 20-20 हजार रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया था। मामले की जांच की गई थी। बुधवार को इस मामले में डीएम के आदेश पर प्रधान नईम खां सहित उनके भाई और सचिव के खिलाफ डीसी मनरेगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने से प्रधान पक्ष में खलबली मची है। ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव सिन्हा ने बताया कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं लिए हैं। यदि प्रधान और उनके भाई ने किसी से आवास के बदेल राशि ली है तो वही बता सकते हैं। उन पर लगाया गया आरोप गलत है। प्रधान नईम खां ने भी भ्रष्टाचार के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन