फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cardholders create ruckus after sudden cancellation of ration card

Shahjahanpur News: अचानक राशनकार्ड निरस्त होने पर कार्डधारकों ने हंगामा काटा

Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cardholders create ruckus after sudden cancellation of ration card
विभागीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। कार्डधारकों के राशनकार्ड अचानक निरस्त हो गए। जिस पर कार्डधारकों ने कोटेदार की दुकान पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने पूर्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सभासद प्रवेंद्र यादव ने भी अधिकारियों से वार्ता कर नाराजगी जताई।
रविवार को राशन वितरण के दौरान बनवारीपुर एवं सितारगंज मोहल्ले के तमाम कार्ड धारक कोटेदार रंजन यादव की दुकान पर राशन लेने पहुंचे। अचानक 25 से 30 राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त पाए गए, जिस कारण उन्हें अनाज नहीं मिल सका। कार्ड धारकों ने बताया कि उन्हें लगातार राशन मिल रहा है और अचानक उनका कार्ड निरस्त कर दिया गया है, यह गलत है।
विज्ञापन

जबकि वे लोग पात्र हैं। इतनी संख्या में एक साथ राशन कार्ड निरस्त होने पर सभासद पुत्र प्रवेंद्र यादव ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और कार्डधारकों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डधारकों ने कहा कि अनाज नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने खाने की समस्या आ जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड अचानक क्यों निरस्त किए गए इसकी विभागीय जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed