फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car rams into truck while trying to save an animal, five people die

Shahjahanpur News: जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रक में घुसी कार, पांच लोगों की मौत

Thu, 19 Dec 2024 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Car rams into truck while trying to save an animal, five people die
जिला अस्पताल में एम्बुलेंस से घायलों को उतारते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र में जानवर को बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। छह घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के नवादा नगला बनवारी गांव के रियासत अली (40 वर्ष) कपड़ों का कारोबार करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी आमना बेगम (38 वर्ष), बेटी गुड़िया (6 वर्ष), खुशी (10 वर्ष), बेटा सुबहान (7 वर्ष), अरमान के साथ कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। कार में रियासत के परिवार के अलावा रामपुर के बब्बरपुरी, बाजपुर निवासी दानिश की छह साल की बेटी नूर, उनकी पत्नी गुलफ्शा, एटा के डुडवारागंज निवासी शालू, उनकी पत्नी अन्नू, बेटा अंश भी सवार थे। कार रियासत चला रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा जैपाल गांव के पास अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार बरेली की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मदनापुर सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत में सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने रियासत, आमना बेगम, गुड़िया, अन्नू और नूर को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed