{"_id":"69d2a3d21a7b24893e08f939","slug":"car-gets-stuck-near-marriage-lawn-video-goes-viral-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169881-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मैरिज लॉन के पास फंसी कार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मैरिज लॉन के पास फंसी कार, वीडियो वायरल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के झंडा कलां स्थित मैरिज लॉन के पास सड़क पर बाइकों के खड़े होने के कारण कार फंस गई। कार नहीं निकलने पर युवक ने नाराजगी जताई। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
झंडा कलां में मैरिज लॉन के पास पार्किंग नहीं होने के कारण लोग सड़क पर ही बाइकों को खड़ा कर देते हैं। सड़क पर वाहनों के खड़े होने के कारण वाहन निकालना दूभर होता है। इस बीच कार नहीं निकल पाने पर युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है।
इसमें युवक अपनी मां के बीमार होने की बात कह रहा है। वह बता रहा है कि उनकी मां के गंभीर रूप से बीमार होने के कारण डॉक्टर के पास ले जाना है, लेकिन कार नहीं निकल पा रही है। युवक ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मैरिज लॉन संचालक को वाहन हटवाने के निर्देश दिए। संवाद