फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people died as car collided with divider on highway in Bareilly

Road Accident: मोबाइल के चक्कर में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो युवकों की गई जान, दो घायल

Wed, 24 Jul 2024 02:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 02:04 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
two people died as car collided with divider on highway in Bareilly
विट्ठल खंडेलवाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में बरेली की ओर तेज गति से जा रही कार मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबा के सामने डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य  घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पैरों के पास गिरे मोबाइल फोन को उठाने के चक्कर में हादसा हो गया।

विज्ञापन


शाम लगभग 4:30 बजे हाईवे पर छाया ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर विपरीत दिशा में घूम गई। दुर्घटना में कार चालक बरेली के बिहारीपुर सब्जी मंडी निवासी राहुल और वहीं के पवन विहार निवासी सीमेंट कंपनी के सेल्स मैनेजर असित द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की सीट के पास बैठे इटावा के रामलीला मैदान निवासी (हाल निवासी बरेली) 44 वर्षीय सत्यम मिश्रा और पिछली सीट पर बैठे बरेली के इंदिरा नगर निवासी 35 वर्षीय विट्ठल खंडेलवाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि असित के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पर विट्ठल के रिश्ते के बहनोई शाहजहांपुर निवासी अंकित खंडेलवाल सीएचसी पहुंचे। अंकित ने बताया कि विट्ठल के पिता सुशील खंडेलवाल की कोरोना में मौत हो चुकी है। मृतक विट्ठल अग्रवाल परिवार में अकेले पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। विट्ठल के बहनोई नोएडा में काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीट के नीचे गिर गया था मोबाइल
हादसे में गंभीर घायल असित द्विवेदी ने बताया कि कार राहुल चला रहा था। उसका मोबाइल बात करते समय सीट के नीचे गिर गया। चलती कार में मोबाइल उठाते समय अचानक वह असंतुलित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। बाद में तेज धमाके जैसी आवाज के साथ वह बेहोश हो गए। 

गाड़ी को काटकर निकाला गया बाहर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज स्पीड में थी। गांव बिलहरी के पूर्व प्रधान दिनेश गंगवार घटना के कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंच गए। बताया, डिवाइडर से टकराने के बाद कार विपरीत दिशा में घूम गई। मृतक विट्ठल गाड़ी में फंस गए थे। इसलिए गाड़ी को काटकर बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed