{"_id":"6adfb6452cc7cabb61029bf6","slug":"candidate-gets-locked-inside-a-pet-special-train-toilet-rescued-after-window-is-broken-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188485-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीईटी स्पेशल ट्रेन के शौचालय में बंद हुआ अभ्यर्थी, खिड़की तोड़कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीईटी स्पेशल ट्रेन के शौचालय में बंद हुआ अभ्यर्थी, खिड़की तोड़कर निकाला
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन के इसी शीशे को तोड़कर अभ्यर्थी को निकाला गया। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए चलाई गई पीईटी स्पेशल ट्रेन के लिंक हौफमैन बुश (एलएचबी) कोच के शौचालय में आजमगढ़ का एक अभ्यर्थी बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी शौचालय का गेट नहीं खुला तो सुरक्षा कर्मियों ने कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली तो शौचालय की खिड़की का कांच तोड़कर अभ्यर्थी को बाहर निकाला गया। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।
पीईटी को देखते हुए लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद से लखनऊ तक 04322 पीईटी स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। रविवार शाम दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ स्टेशन पर उमड़ पड़ी। शाम करीब छह बजे पीईटी स्पेशल ट्रेन को लाइन नंबर एक पर लिया गया। ट्रेन के पहुंचते ही अभ्यर्थी उसमें सवार होने लगे। इसी दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने रेलकर्मियों को बताया कि कोच के शौचालय में एक युवक बंद है।
सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शौचालय का गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया। एलएचबी कोच के शौचालय का गेट उनसे भी नहीं खुल सका। ट्रेन के लगातार विलंब होने के कारण शौचालय की खिड़की का कांच तोड़कर युवक को बाहर निकालने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
चार बार हथौड़े से वार करने के बाद कांच टूट गया और आजमगढ़ के अभ्यर्थी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बीच करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि शौचालय में बंद युवक को बाहर निकाला गया है।
-- -- -- -- --
नौ हजार अभ्यर्थियों ने किया सफर
पीईटी के चलते रविवार को रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। सामान्य दिनों में करीब 7,600 टिकट रोजाना बिकते हैं। रविवार को पीईटी के कारण यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। 9600 टिकट बिके। भीड़ के दौरान रेलवे के पूछताछ काउंटर से यात्रियों को बार-बार बिना टिकट यात्रा नहीं करने की जानकारी दी जाती रही।