फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cancel the lease registered in the college's name and allocate the land to the mini-stadium.

Shahjahanpur News: कॉलेज के नाम दर्ज पट्टा निरस्त कर मिनी स्टेडियम को आवंटित करें जमीन

Sun, 05 Apr 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cancel the lease registered in the college's name and allocate the land to the mini-stadium.
निगोही। नगर पंचायत के चेयरमैन मनोज वर्मा सहित तमाम वार्ड सदस्यों ने मुख्यमंत्री से हमजापुर में प्रस्तावित क्रीड़ा स्थल बनाने के लिए एक मान्यता प्राप्त विद्यालय के नाम से दर्ज जमीन के पट्टे को निरस्त कर उसे कस्बे में स्वीकृत मिनी स्टेडियम के नाम से आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि नवसृजित नगर पंचायत में आकांक्षी योजना के अंतर्गत खेल मैदान (मिनी स्टेडियम) के निर्माण के लिए नगर विकास विभाग अनुभाग-चार से स्वीकृति पत्र मिला है। इस कार्य के लिए नगर पंचायत को धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। अब नगर पंचायत को मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य कराने के लिए भूमि की आवश्यकता है। जरूरत के लिहाज से हमजापुर में एक जमीन उपयुक्त है, लेकिन उसका पट्टा एक मान्यता प्राप्त कॉलेज को दिया गया है और उस पर कॉलेज का क्रीड़ा स्थल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए मांगपत्र पर नगर पंचायत के वार्ड सदस्य राकेश कुमार, रामबेटी, माहेश्वरी, जसविंदर सिंह, कुसुमा, सतीश कुमार, अनुज कुमार यादव, गुलशन बानो आदि के हस्ताक्षर हैं। इस संबंध में कॉलेज के प्रबंधक भूधर लाल वर्मा के पुत्र लालता प्रसाद का आरोप है कि मांग राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के नाम वर्ष 1999 में पूरी प्रक्रिया पूर्ण करके जमीन का पट्टा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मामला आज ही मेरे संज्ञान में लाया गया है। इस बारे में जमीन के पट्टे की पत्रावली तलब की गई है। पत्रावली में निहित तथ्यों की जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed