फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Can become a leader but Gandhi can not be

नेता तो बन सकता मगर गांधी तो नहीं बन सकता

Mon, 29 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Mon, 29 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Can become a leader but Gandhi can not be
कव‌ि - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात पुवायां में हुआ कवि सम्मेलन और मुशायरा
विज्ञापन

देश के नामचीन कवि और शायरों ने लिया भाग

शनिवार रात नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के राइस मिल परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा में देश के मशहूर कवि और शायरों ने प्रतिभाग कर श्रोताओं को रात तीन बजे तक अपनी कविताओं और शायरी के माध्यम से बांधे रखा। शायर मुनव्वर राना की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे से पूर्व स्थानीय कवियों ने कविता पाठ किया। कवि अनूप मिश्र ने सरस्वती वंदना कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।
शायर मुनव्वर राना ने सुनाया
मैं इसके नाज उठाता हूं ये ऐसा नहीं करती, 
ये मिट्टी मेरे हाथों को मैला नहीं करती। 
ये शहीदों की जमीं है, जिसे हिंदुस्तान कहते हैं, 
ये बंजर होके भी बुजदिल कभी नहीं पैदा करती।।
बदायूं से आए कुंवर जावेद ने सुनाया
तितलियां छूने से या फूलों की वारिस करके,
मद भरे प्यार की आंधी तो नहीं बन सकता। 
हर कोई देश में चरखा चला लेने से, 
नेता तो बन सकता मगर गांधी नहीं बन सकता।। 
अमरोहा से आई निकहत अमरोही ने सुनाया
मैं तो अल्हड़ नदी हूं जिधर चल पड़ी,
ये तो धारें मुझे रोक सकती नहीं। 
तोड़ दूंगी मैं सारे जहां का भरम,
और समंदर में इक दिन उतर जाऊंगी।।
लखनऊ से आए डॉ. सर्वेश अस्थाना ने के संचालन करते हुए कहा कि-
मैं अक्सर सोचता हूं  तुम मिलो तो कुछ बात हो जाए, 
घिरें बादल घने से और फिर बरसात हो जाए
मैं तुमको साथ लेकर कार से जब घूमने निकलूं,
और टायर हों सभी पंक्चर वहीं पर रात हो जाए।। 
भोपाल से आए विजय तिवारी ने सुनाया
झुका ये कह के तिरंगा उन्हें सलाम के बाद।
कोई कलाम न होगा अब कलाम के बाद।
इकबाल अशहर ने कहा 
हम न बदले मगर ये जमाना बदल रहा है, 
गुलाब पत्थर पे खिल रहे चिराग आंधी में जल रहा है।
इसके अलावा पपलू लखनवी, डॉ. रामबाबू शुक्ला, विजय तन्हा, आशीष शुक्ल, तेजपाल जोशी, अनूप मिश्रा, प्रदीप बैरागी, सुधीर बादल, संजय अकेला, डॉ. सुधीर गुप्ता, शाहजहांपुर से आए डॉ. सोमशेखर दीक्षित आदि ने भी कविता पाठ किया। पुवायां क्षेत्र के कई मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। उधर, देर रात संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना भी कवि सम्मेलन में पहुंचे।  इससे पूर्व विधायक चेतराम, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

इंसेट-
लकी ड्रा के माध्यम से किसानों को दिए गए उपहार
नगर के राइस मिल परिसर में कवि सम्मेलन और मुशायरे से पूर्व धान बेचने वाले किसानों को लकी ड्रा के माध्यम से उपहार प्रदान किए गए। गांव कैमहरिया के महफूज को बाइक, रहदेवा के श्रीराम को एलईडी, ढकिया के राजेश कुमार को फ्रिज ईनाम में मिला। इससे अलावा पांच किसानों को मोबाइल, 51 को  डिनर सेट और 51 किसानों को वाटर कूलर उपहार में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed