फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Campaigning will stop on Saturday evening, candidates will knock door to door

Shahjahanpur News: शनिवार शाम थम जाएगा प्रचार, घर-घर दस्तक देंगे प्रत्याशी

Sat, 11 May 2024 12:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 May 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Campaigning will stop on Saturday evening, candidates will knock door to door
कटरा के कम्पोजिट विद्यालय में निरीक्षण करतीं सौम्या अग्रवाल। संवाद
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा के उपचुनाव का प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम जाएगा। प्रत्याशी अब दरवाजे पर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। राजनीतिक दल अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 11 मई की शाम पांच बजे तक ही प्रत्याशी प्रचार कर सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशी न जनसभा कर सकेंगे और न ही रैली निकाल सकेंगे। प्रत्याशी के व्यक्तिगत रूप से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने पर रोक नहीं है। शाहजहांपुर लोकसभा सीट और ददरौल विधानसभा सीट के लिए दस-दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही प्रत्याशी जोर लगाए हुए थे। अब अंतिम दिन धुआंधार प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतिम समय में प्रचार में चूक न हो जाए, इसके लिए प्रत्याशी शुक्रवार को मंथन करते रहे। शनिवार को सुबह से ही प्रत्याशी पूरी ताकत लगाएंगे और शाम छह बजे से पहले तक जनता के बीच जाकर वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के साथ ही प्रशासन भी चौथे चरण में 13 मई को मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। रविवार को ओसीएफ मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए मैदान में सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

-------------------------
बंद रहेंगी शराब की दुकानें
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की सभी शराब की दुकानें 11 मई की शाम छह बजे से 13 मई को मतदान समाप्त होने तक बंद रहेंगी। मतगणना के दिन चार जून को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दुकान खोलने पर कार्रवाई की जाएगी।
=-=====================================

मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण


जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण अटल आॅडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने मजिस्ट्रेटों को मतदान से जुड़ी जानकारी दी। सीडीओ डा.अपराजिता सिंह ने भी आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया। डीडीओ पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा.सतीश चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।


----------------------

दो सौ मीटर पहले तक ले जा सकेंगे वाहन

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा लोकसभा सामान्य निर्वाचन और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए जिले में मतदान होगा। आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता मतदान केंद्रों से दो सौ मीटर की दूरी तक निजी वाहन ले जा सकेंगे। यदि किसी मतदाता को वोटर पर्ची प्राप्त न हो तो वह मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ से मतदाता पर्ची प्राप्त कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। किसी मतदाता को असुविधा होती है तो वह टोल फ्री नंबर-05842-1950 पर संपर्क कर निस्तारण करा सकता है।


--------------------

मंडलायुक्त ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण


मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित मोहल्ला बंगशान में कंपोजिट स्कूल में बने मतदान केंद्र का शुक्रवार को बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने भी सुरक्षा संबंधी व्यवस्था देखी।
मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र पर बनाए गए बूथ संख्या 281, 282, 283 का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं को देखा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अजीत सिंह, सीओ प्रयांक जैन आदि मौजूद रहे। संवाद

कटरा के कम्पोजिट विद्यालय में निरीक्षण करतीं सौम्या अग्रवाल। संवाद

कटरा के कम्पोजिट विद्यालय में निरीक्षण करतीं सौम्या अग्रवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed