फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By narrating the character of Dhruva, he was inspired for selfless devotion

Shahjahanpur News: ध्रुव चरित्र सुनाकर निष्काम भक्ति के लिए किया प्रेरित

Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
By narrating the character of Dhruva, he was inspired for selfless devotion
कुर्रिया कलां में भोले बाबा स्थान पर कथा सुनाते कथाव्यास अवधेश कुमार शुक्ला। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के भोले बाबा स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पंडित अवधेश कुमार शुक्ला ने श्रद्धालुओं को ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया। उन्हें भगवान की निष्काम भक्ति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कहा कि एक बार राजा उत्तान पाद सिंहासन पर बैठे थे। तभी बालक ध्रुव खेलते हुए राजमहल में पहुंच गए। उस समय उनका सौतेला भाई उत्तम राजा की गोदी में बैठा था। ध्रुव ने भी पिता की गोद में चढ़ने का प्रयास किया। इस पर उसकी सौतेली मां सुरुचि ने ध्रुव को डांटते हुए कहा कि उसका राजा की गोद में चढ़ने का अधिकार नहीं है। यदि राजा की गोद में बैठना है तो पहले वह भजन करे। फिर उसे शरीर का त्याग कर उसके गर्भ से जन्म लेना होगा। सौतेली मां से हुए अपमान से दुखी ध्रुव ने एक पैर पर खड़े होकर भगवान विष्णु की तपस्या की। उनके कठोर तप से भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर उन्हें ध्रुव तारा के रूप में अटल रहने का वरदान दिया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि ध्रुव की तरह सभी को भगवान की बिना किसी कामना के भक्ति करनी चाहिए। अंत में आयोजक लालू श्रीवास्तव ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। कथा श्रवण में रामसेवक सिंह, नन्हे सिंह, बुधपाल सिंह,ओमकांत त्रिपाठी, शिवदत्त तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed