{"_id":"587d15f14f1c1b3403eff3a4","slug":"by-march-doctors-removed-the-candle-closed-clinics","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक बंद रखकर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक बंद रखकर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों का माच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को यहां डॉक्टरों ने इलाहाबाद में डॉ. बंसल की हत्या के विरोध में अपने क्लीनिक और नर्सिंगहोम बंद रखे। शाम को कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. दीपा सक्सेना के नेतृत्व में जिले के सभी डॉक्टरों ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपने क्लीनिक और नर्सिंगहोम बंद रखे। इस दौरान मीटिंग कर सरकार को चेतावनी दी कि यदि डॉ. बंसल के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो आपातकालीन सेवाओं को भी बंद कर दिया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सक सुरक्षित नहीं हैं, सरकार से क्लीनिकल सुरक्षा के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। सचिव डॉ. हिकमत उल्ला सिद्दीकी ने कहा कि मंगलवार को सभी चिकित्सक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। मीटिंग के बाद सभी डॉक्टरों ने देर शाम खिरनीबाग रामलीला मैदान से कैंडल मार्च निकाला, जो टाउनहाल स्थित शहीद उद्यान के सामने संपन्न हुआ। यहां सभी ने डॉ. बंसल को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. रिजवान खान, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. वसीम, डॉ. सिद्धार्थ बहल, डॉ. रश्मि बहल, डॉ. शुभ्रा दीक्षित, डॉ. मंजुला सक्सेना, डॉ. जितेंद्र मोहन सक्सेना, डॉ. बृजेंद्र सक्सेना, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. विकास टंडन, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।