फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   by luring cheap land, crime,thagi

सस्ती जमीन का लालच देकर रुपये ठगने के बाद हिमाचल के युवक को मारने की कोशिश

Mon, 20 Dec 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
by luring cheap land, crime,thagi
बंडा (शाहजहांपुर)। सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव नाहन निवासी राजीव कुमार से 1.65 लाख रुपये ठग लिए गए। पीलीभीत का एक बाबा और उसके दो शिष्य रविवार को उसे बंडा क्षेत्र में नहर किनारे लाकर डंडों से पीटने लगे और जान से मारने की कोशिश की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और राजीव सहित चार लोगों को थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हिमाचल के राजीव कुमार ने बताया कि जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव का एक बाबा उनके गांव के शिव काली मंदिर में सेवा करता है। बाबा ने उसे बताया कि उनके गांव में एक विवादित जमीन है। थोड़ा खर्च करने पर जमीन पर कब्जा कर ज्यादा रेट में बेचा जा सकता है। राजीव ने बाबा को 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी बाबा ने कई बार में राजीव से 1.65 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

राजीव का आरोप है कि 16 नवंबर को बाबा गांव नाहन के दो शिष्यों के साथ मिला और पीलीभीत चलने को कहा। वह पीलीभीत के गांव आ गया था। बाबा ने उसे अपनी भाभी के घर रहने के लिए जगह दी थी। वह जल्द ही जमीन का सौदा कराने की बात कह कर उसे 16 नवंबर से गांव में ही रोके हुए थे। रविवार सुबह बाबा और उसके शिष्य उसे बंडा के गांव नटिउरा के सामने शारदा नहर झाल पर ले गए और झाड़ियों में ले जाकर डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप लगाने लगे। बाबा ने शिष्यों से कहा कि राजीव को मारकर नहर में डाल दें। वहां से निकल रहे गांव नटिउरा के गुरजीत सिंह शोर सुनकर पहुंचे। उन्होंने राजीव को पीटने से मना किया तो आरोपी उन्हें भी गाली देने लगे। गुरजीत सिंह ने गांव की सूचना दी। पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह कई लोगों के साथ पहुंचे और राजीव को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। बंडा पुलिस पीड़ित और आरोपियों को थाने ले गई है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वह एक मामले में कोर्ट जा रहे हैं। लौटकर मामले की जानकारी करेंगे। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का कोई मामला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed