फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buying land will become more expensive from today, as new circle rates come into effect.

Shahjahanpur News: जमीन खरीदना आज से महंगा हो जाएगा, नए सर्किल रेट लागू

Thu, 01 Jan 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Buying land will become more expensive from today, as new circle rates come into effect.
शाहजहांपुर। आज से जमीन लेना महंगा हो जाएगा। बृहस्पतिवार से नए सर्किट रेट लागू हो रहे हैं। अब नई दरों पर स्टांप शुल्क लिया जाएगा। इससे बैनामा कराना महंगा हो जाएगा। शहर में अधिकतर पॉश कॉलोनियों के स्टांप शुल्क में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। आवासीय, गैरआवासीय भवनों, कृषि योग्य जमीन को खरीदने पर अतिरिक्त शुल्क स्टांप शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम एफआर अरविंद सिंह ने इस संबंध में अपने कार्यालय में जनपद के सभी उप निबंधकों, एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि सदर, पुवायां, तिलहर, जलालाबाद, कलान तहसील में बृहस्पतिवार से नया सर्किट रेट लागू हो किया जाए। अब नया स्टांप शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
इन कॉलोनियों में पहली बार तय हुआ सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर (रुपये में)

-ग्रीन रेजीडेंसी कॉलोनी, मिश्रीपुर 22000

- विपिन एंक्लेव, नगरिया बहाव 30000

- लिटिल स्टेट, हथौड़ा बुजुर्ग 22000

-रायल स्टेट, अजीजगंज 30000

-सिटी एंक्लेव, अकर्रा रसूलपुर 22000

- श्याम वाटिका, परवेजपुर 14000

- श्रीजी एंक्लेव, सल्लियां 21000

- रामवाटिका, अकर्रा रसूलपुर 22000

- गुलमोहर पार्क, मढ़ा 22000

--

20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक बढ़ी कीमत

अहमदपुर नियाजपुर, अटसलिया, अकर्रा रसूलपुर, चौड़ेरा बांगरा, जमुका, जमुही, लोधीपुर, लौका, लालपुर, जमौर, नवादा इंदेपुर, सल्लिया, मिश्रीपुर, मौजमपुर, मढ़ा, शहर खास टुकड़ा दोयम, शहर खास मोहल्ला बस्तीबेगम, शहर खास उत्तरी बाहर चुंगी, शाहजहांपुर दक्षिणी बाहर चुंगी, शाहजहांपुर उत्तरी बाहर चुंगी, सराय खास, सराय खास छतौना में कीमत दो से बढ़कर दो करोड़ 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित की गई है। ये अधिकतर शहर के वे इलाके हैं जहां वर्तमान में खेती हो रही है लेकिन धीरे-धीरे प्लॉटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बृहस्पतिवार से नया सर्किट रेट लागू हो जाएगा। अब इसी के आधार पर स्टांप शुल्क लिया जाएगा। इस विषय में सभी उप निबंधकों समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed