फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buy wheat on the negligence charge, suspended 11 Centre

गेहूं खरीद में लापरवाही पर 11 केंद्र प्रभारी निलंबित

Thu, 23 Apr 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की सरकारी खरीद में शिथिलता देख डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय 34 अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न तहसीलों में क्रय केंद्रों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें कई क्रय केंद्र बंद पाए गए और उनके प्रभारी भी मौजूद नहीं मिले। संबंधित क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों ने 11 केंद्र प्रभारियों के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण में मौजमपुर, सैजना, दिउरिया गुटैया, मुड़िया कुर्मियात, ददिउरी, नभीची, सुंदरपुर जमुनियां, पुवायां, रनमस्तपुर, नवदिया आदि स्थानों पर खोले गए क्रय केंद्र बंद पाए गए। जांच से यह भी पता चला कि मौके से केंद्र प्रभारी नदारद हैं और कई सेंटर पर जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं हो पाई हैं। डीएम के निर्देश पर सभी संबंधित केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया। इधर, जिला खरीद अधिकारी एवं एडीएम वित्त व राजस्व पीके श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में खरीद से जुड़े अफसरों के साथ बैठक करके मंडी सचिवों को सभी क्रय केंद्र सक्रिय करने के निर्देश दिए। बैठक में क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारी, डिप्टी आरएमओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed