फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buses will be available for Pilibhit-Lakhimpur from morning

पीलीभीत-लखीमपुर के लिए सुबह से मिलेगी बसें

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Buses will be available for Pilibhit-Lakhimpur from morning
शाहजहांपुर का रोडवेज बस स्टेशन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली के त्योहार पर घर आने जाने के लिए लोगों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए रोडवेज की ओर से व्यवस्था की गई है। रोडवेज ने लोकल रूट पर 44 बस चलाने की योजना तैयार की है। वहीं, लंबे रूट पर 55 बसें चलाई जाएंगी। पीलीभीत और लखीमपुर रोड पर सुबह से ही यात्रियों को बसें मिल सकें, ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए सुबह 6:30 बजे से रात 5:30 बजे तक हर घंटे में लगातार बसें चलती हैं। इनमें शाहजहांपुर के साथ पीलीभीत डिपो की बस भी शामिल हैं। दोपहर 2:30 बजे, 3:30 बजे तथा 5:30 बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने वाली बस रात को स्टे करके सुबह 6 बजे के बाद वापस आती हैं। लखीमपुर रूट पर सुबह 3:45 बजे से रात 8 बजे तक बसों को संचालन होता है। हर 15 मिनट पर बसें मिलती हैं और उधर से भी आती हैं।
विज्ञापन

कानपुर के लिए 5 बजे, 6 बजे, 12 बजे, 10 बजे और 2 बजे बसें जाती हैं। कानपुर से विकासनगर डिपो की बस 8 बजे चलकर 3 बजे यहां आती है और 3:30 बजे शाहजहांपुर से रवाना होती है। लखनऊ के लिए सुबह 6 बजे, दोपहर 2 बजे तथा शाम 5:30 बजे बस मिलती है। वहीं, लंबे रूट में दिल्ली, हरिद्वार, अजमेर, जयपुर के लिए 55 बसें लगाई गईं हैं। दिल्ली के लिए सुबह 7 बजे से लगातार बसें चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर के लिए दो बसों में एक दोपहर 2 बजे दूसरी रात 9 बजे और जयपुर के लिए एक बस रात 9 बजे जाती है। हरिद्वार के लिए सुबह 5 बजे, 6 बजे, 7 बजे तथा 8 बजे बसें निकलती हैं। बताया कि निगम की बसों के अलावा अनुबंधित बसें भी भेजी जाती हैं, जोकि उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले जिलों तक जाती हैं। हरिद्वार के लिए एक अनुबंधित बस नजिमाबाद व दिल्ली को जाने वाली अनुबंधित बस कौशंबी तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed