फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus lands in roadside pit, one dead... 13 injured

Shahjahanpur News: सड़क किनारे गड्ढे में उतरी बस, एक की मौत... 13 घायल

Wed, 09 Oct 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Bus lands in roadside pit, one dead... 13 injured
कांट के पिपरोला के पास अनियंत्रित होकर  खाई में गिरी शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस।
शाहजहांपुर/कांट। कांट-जलालाबाद मार्ग पर पिपरोला चौकी के पास शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कांट थाना क्षेत्र के गांव गुरथना निवासी राजीव (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई अनुबंधित बस में 42 यात्री सवार थे। दोपहर करीब तीन बजे कांट में पिपरोला पुलिस चौकी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहराई में चली गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस से उतरने को लेकर जल्दबाजी में भी कुछ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस के अनुसार, राजीव, आकाश, नेत्रपाल, कौशल कुमार, मुकेश ,हुस्नआरा, मोहम्मद नेहाल, जदुवीर, उमेश, विमलेश, ज्ञानदीप सक्सेना, कांति देवी, विमला, कुलदीप का उपचार किया गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल कांट के गुरथना निवासी राजीव की मौत हो गई। राजीव का सिर बस के अंदर लोहे के पाइप से टकरा गया था। शेष घायलों को हल्की चोट आने के चलते छुट्टी दे दी गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि सूचना आने के बाद पुलिस ने बचाव कार्य को शुरू कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
दाढ़ के दर्द की दवा लेने गए थे राजीव
-खेतीबाड़ी करने वाले राजीव कुमार के दाढ़ में दर्द हो रहा था। दोपहर 12 बजे वह राजकीय मेडिकल कॉलेज दवा लेने आए थे। दोपहर बाद घर जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुए थे। रास्ते में हादसे में घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से बेटी आकांक्षा, हिमांशु, अंशु, अनुराधा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता फूल सिंह ने बताया कि ऑटो पर सफर करने के लिए उन्होंने ही मना किया था। ऑटो के पलटने का डर रहता है। हमेशा रोडवेज बस से परिवार को सफर कराया। उसी से हादसा हो गया।
----------
हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, जांच होगी
-अनुबंधित बस पर परिचालक सत्येंद्र सिंह सवार थे। ग्रामीणों के अनुसार, चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। वहीं पुलिस स्टेयरिंग फेल हाेने व टायर फटने की बात कह रही है। सूचना पर एआरएम शैलेंद्र प्रकाश भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली है।

----------
-बस सड़क के नीचे गहराई में जाने के मामले की तकनीकी जांच की जाएगी। चालक के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस व परिवहन निगम अपने स्तर से जांच कर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
शैलेंद्र प्रकाश, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed