फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burnt tractor in fire with short circuit

शार्ट सर्किट से लगी आग में जल गया ट्रैक्टर 

Sun, 16 Apr 2017 12:20 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Burnt tractor in fire with short circuit
आग - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
पुवायां। भूसा बनाते समय शार्ट सर्किट से लगी आगे की चपेट में आने से ट्रैक्टर भी धू-धू करके जल उठा।  खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर आग बुझाई। इसके बावजूद ट्रैक्टर जल गया लेकिन ग्रामीणों आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बच गई। 
विज्ञापन

ग्राम बड़ागांव के गुरेंद्र सिंह रीपर से भूसा बनाने का काम करते हैं। शनिवार को वह गांव के ही चंद्रपाल के खेत में ट्रैक्टर और रीपर से भूसा बना रहे थे। इस दौरान बैटरी के पास शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग लग गई। गुरेंद्र सिंह ने भागकर शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग बुझाई गई तब तक ट्रैक्टर जल चुका था। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब तक आग बुझ चुकी थी। खास बात है कि ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाकर आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की कई एकड़ फसल जलने से बच गई। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed