{"_id":"6ae106691ec849202c081fe4","slug":"burglary-in-a-jewelers-shop-in-roza-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188523-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा में सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा में सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन
रोजा। क्षेत्र के मुकरमपुर गांव में चोरों ने सोमवार रात सराफ की दुकान में नकब लगाकर चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान में लगा डिजिटल कैमरा भी उखाड़ ले गए। दो सप्ताह में दूसरी सराफा दुकान में चोरी से दुकानदारों में दहशत है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी अजीत कुमार वर्मा की मुकरमपुर में सराफे की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी फल विक्रेता बबलू ने फोन कर दुकान में नकब लगने की जानकारी दी। बेटे सौरभ वर्मा के साथ दुकान पहुंचे तो काउंटर में रखी 400 ग्राम चांदी की 48 अंगूठियां, पांच चांदी के सिक्के और गुल्लक में रखे करीब दो हजार रुपये गायब थे। दुकान में लगा डिजिटल कैमरा भी चोर ले गए थे।
अजीत के अनुसार, चोरों ने तिजोरी के ताले तोड़ दिए, लेकिन अंदर का लॉक नहीं खोल सके। बता दें कि 10 अक्तूबर को मोंटी मिश्रा की ज्वेलर्स की दुकान में भी नकब लगाकर लाखों रुपये की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी चेक कराई जा रही है।