फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullion trader who went out for a walk died in an accident

जलालाबाद में वाहन की टक्कर से टहलने निकले सराफा व्यापारी की मौत

Fri, 10 Jun 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader who went out for a walk died in an accident
जलालाबाद। मोहल्ला सदुल्लागंज निवासी कृष्णकांत दीक्षित (57) की बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दो साथियों के साथ सुबह टहलने निकले थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बरेली ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्णकांत दीक्षित की रामताल रोड पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह वह सुबह करीब चार बजे पड़ोस के अपने दो अन्य साथियों के साथ टहलने के लिए घर से निकले। साढ़े चार बजे जब वे लोग बारह पत्थर चौराहे से आगे शाहजहांपुर रोड पर थे तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार वाहन अचानक विपरीत दिशा में आ गया। इस दौरान दो लोग किसी तरह बच गए, जबकि कृष्णकांत वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से बरेली रेफर कर दिया, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed