फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bull killed farmer who was guarding his crop in shahjahanpur

Shahjahanpur News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला, परिवार में कोहराम

Tue, 20 Aug 2024 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में सांड़ के हमले से एक किसान की मौत हो गई। किसान फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। मंगलवार तड़के करीब चार बजे उनके खेत में छुट्टा पशु घुस गए। पशुओं को भगाने के दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Bull killed farmer who was guarding his crop in shahjahanpur
किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के प्रशासन के दावे हवाहवाई साबित हो रहे हैं। मंगलवार सुबह फसल चर रहे छुट्टा जानवरों को भगाने के दौरान किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे किसान की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
जलालाबाद के खंडहर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बड़ी तादाद में छुट्टा पशु रात के समय फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इस कारण अधिकांश ग्रामीण खेतों में रहकर अपनी फसलों की रखवाली करते हैं। शाहपुर के चरन सिंह गुर्जर (50) भी अपनी धान की फसल की रखवाली के लिए खेत में ही मड़ैया (झोपड़ी) डालकर रह रहे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे जानवरों के खेत में घुस आने पर वह लाठी लेकर दौड़ पड़े। तभी पशुओं का झुंड पास के ही गांव उम्मरपुर को जाने वाले खड़ंजे की ओर भागने लगा। चरन सिंह झुंड को पीछे से ललकारते जा रहे थे। इसी दौरान एक सांड़ पीछे घूमकर उन पर हमलावर हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ ने खड़ंजे पर पटका
वह जब तक उससे बचाव करते, उसने चरन सिंह को खड़ंजे पर ही गिरा लिया और कुचल दिया। सुबह छह बजे के आसपास उम्मरपुर के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। वहां चरन सिंह का शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। चरन सिंह के सीने और मुंह पर काफी चोटें थीं। 

आसपास खेतों पर मौजूद लोगों ने उन्हें जानवरों के पीछे जाते देखा था। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के घर में पत्नी पुष्पा देवी के अलावा तीन बेटे व चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है, शेष बच्चे अभी छोटे हैं। इंस्पेक्टर क्राइम रविशंकर ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
- 16 जनवरी 2020 को इसी क्षेत्र के गांव फरीदापुर में 52 वर्षीय चंद्रपाल को खेत में फसल की रखवाली के दौरान हमलावर हुए सांड़ ने पटक-पटक कर मार दिया।
- 16 जून 2022 को फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर गांव खाई खेड़ा के चौराहे के पास 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को सांड़ ने हमलाकर मार डाला।
- 23 जनवरी 2023 को इसी क्षेत्र में ग्राम पंचायत कुंडरा के मजरा स्थित आलू के खेत में घुसे जानवरों को भगाने के दौरान शिवलाल की पत्नी रीना देवी की मौत हो गई थी। 
- 12 फरवरी 2023 को इसी क्षेत्र के गांव हथिनापुर से रिश्तेदारी में शादी से लौट रहे बाइक सवार कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया निवासी योगेश की रास्ते में सांड़ से टकराने से मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके साथी इसी गांव के जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 24 दिसंबर 2023 को ग्राम पंचायत कोला के मजरा रैपुरा निवासी साधुराम को खेत की रखवाली के दौरान छुट्टा पशुओं ने दौड़ा लिया। इस दौरान तालाब में गिरे साधुराम की डूबने से मौत हो गई।
- छह मार्च 2024 को खाई खेड़ा चौराहे के पास बाइक से जा रहे गांव चंदौरा बहादुरपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुमोध की सांड़ से टकराकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed