{"_id":"b315ad794e294bc09c4dfe9154ad27ce","slug":"bujurgan-e-din-s-footsteps-walking-on-appeal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गान-ए-दीन के नक्शे कदम पर चलने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गान-ए-दीन के नक्शे कदम पर चलने की अपील
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कच्चा कटरा में दरगाह हजरत हाफिज हातम अली शाह रह. के सालाना उर्स के दौरान रविवार रात जलसा फैजाने औलिया कांफ्रेंस हुई। इसमें उलमा-ए-कराम ने लोगों से अल्लाह के हुक्म और रसूल की सुन्नतों की पैरवी करते हुए बुजुरगाने दीन से वाबस्ता रहने और उनकी हयात और नक्शे कदम पर चलने की ताकीद की।
जलसे को खिताब करते हुये खानकाह किछौछा शरीफ के सज्जादानशीन मौलाना सैयद जफर मसूद जीलानी ने कहा कि मोमिन के लिए तकवा, परहेजगारी और वसीला बहुत जरुरी है। मौलाना अलीमुददीन ने कहा कि हजरत हातम अली शाह ने इबादत व रियाजत के जरिये आला मुकाम किया। इस आस्ताने से न जाने कितने लोग फैज-ए-याब होकर अपनी जिन्दगी को कामयाब बना चुके हैं। जलसे में डा. कारी अली अहमद महानन्दपुरी, मोहम्मद फारुक बहेड़ी ने नातिया कलाम पेश किया। निजामत मौलाना अकील अहमद रजवी ने की। आखिर में सलात व सलाम पढ़ा गया और कौम व मुल्क की तरक्की दुुआ की गई। जलसे में मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य गुलाम शब्बीर फरीदी, डा. फुरकान रजा नूरी, सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, खानकाह लियाकती के सज्जादानशीन हाजी मोहम्मद स्वालेह उर्फ शददन मियां, सैययद इतेखार अली उर्फ मुन्नन मियां, कारी निजामुददीन, कारी इदरीस, सैयद मतलूब अली, सैयद बिलाल, सैयद शारिक, सैयद काशिफ आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सज्जादानशीन इकबाल हुसैन ने मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य गुलाम शब्बीर फरीदी, खानकाह किछौछा शरीफ के सज्जादानशीन सैयद जफर मसूद जीलानी के साफा बांधा।
मजार पर चादरपोशी की
तिलहर। दरगाह हजरत हाफिज हातम अली शाह रह. में मजार शरीफ पर मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य गुलाम शब्बीर फरीदी, खानकाह किछौछा शरीफ के सज्जादानशीन सैयद जफर मसूद जीलानी ने सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां के साथ चादरपोशी की और फातेहाख्वानी कर साहिबे मजार को ईसाले सवाब किया।
विज्ञापन
कुल शरीफ आज
तिलहर। हजरत हाफिज हातम अली शाह रह. का कुल शरीफ मंगलवार को प्रात: साढ़े नौ बजे होगा।