फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bujaagi hunger-thirst of birds Nature

पक्षियों की भूख-प्यास बुझाएगी ‘नेचर’

Thu, 23 Apr 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bujaagi hunger-thirst of birds Nature
सामाजिक संस्था ‘नेचर’ गर्मी शुरू होते ही पर्यावरण की रक्षा और पक्षियों को दाना-पानी की व्यवस्था के लिए सक्रिय हो गई है। यह प्रयास समाज के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही उन निरीह जीवों के लिए भी है, जो चिलचिलाती धूप में एक-एक बूंद पानी के लिए छटपटाते हैं।
विज्ञापन

प्रकृति को बचाने की भले ही यह एक छोटी-सी कोशिश हो, लेकिन निश्चित रूप से इस अभियान की सराहना भी होगी और लोग इससे जुड़ेंगे। ‘नेचर’ संस्था से जुड़े शहर के बुद्धिजीवियों ने निर्णय लिया है कि वह पर्यावरण को शुद्ध रखने में महती भूमिका निभाने वाली तुलसी के पौध बड़ी तादाद में रोपेंगे और फिर उसे घर-घर पहुंचाने की मुहिम छेडे़ंगे। इसके अलावा गर्मियों में पक्षियों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो जाती है, दाना-पानी की तलाश में वह इधर-उधर भटकते रहते हैं। उन्हें भूख-प्यास से बचाने के लिए संस्था के पदाधिकारी अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, ऐसा निर्णय बृहस्पतिवार को हुई बैठक में लिया गया। इस निर्णय से संस्था न सिर्फ निरीह पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाएगी।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. विकास खुराना, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, तसनीम अली खां आदि ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इस अभियान में बच्चों को भी जोड़ा जाएगा, चूंकि बच्चों में पक्षियों के प्रति प्रेम अधिक होता है, इसलिए बच्चों की भागीदारी अहम मानी गई। बैठक के बाद जगेंद्र सिंह, डॉ. यासिर मलिक, सैफ असलम, सैफ, धीरज रस्तोगी, अनूप वर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, आरडी सुमन, लोकेश श्रीवास्तव, राजेश्वर दयाल, धर्मवीर रावल, लाल बहादुर, राम प्रसाद बौद्ध, अवनीश सिंह आदि ने ओसीएफ क्षेत्र में तुलसी की पौध रोपित कर और पक्षियों के लिए दाना-पानी रखकर अभियान का आगाज किया। सिराज फैसल खान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed