फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Build a senior citizen care center in the town hall

Shahjahanpur News: टाउनहाॅल में कराएं सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण

Wed, 31 Jul 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Build a senior citizen care center in the town hall
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपते सीनियर सिटीजन। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसाइटी का शिष्टमंडल मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र से मिला। उन्हें अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर पत्र सौंपा और निवारण का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बताया कि न्यू सिटी ककरा में सीनियर सिटिजन केयर सेंटर के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है, जोकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है। इस कारण वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में समस्या होगी। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू सिटी ककरा में बाढ़ आने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मांग है कि सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के के लिए टाउनहॉल में जमीन चिह्नित की जाए। प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरा होने तक सोसाइटी को नियमित बैठक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए। वरिष्ठ नागरिकों को जलकर व गृहकर से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

ई-बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। समस्याओं के निस्तारण के लिए हर माह नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाए। शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करवाया जाए। नगर आयुक्त ने समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, रवि शर्मा, अरुण दीक्षित, सुरेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed