फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buddha Purnima: Devotees take a dip in the Ganges at Dhai Ghat

बुद्ध पूर्णिमाः हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima: Devotees take a dip in the Ganges at Dhai Ghat
मिर्जापुर में सोमवार को पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने ढाईघाट गंगातट पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। इस बीच गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने गंगातट की सफाई की तथा गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने के प्रति जागरूक करते पत्रक वितरण किए।
विज्ञापन

सोमवार को भीषण गर्मी के बावजूद हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। गंगातट पर अस्थायी सड़कें नहीं होने से तमाम श्रद्धालुओं के वाहन रेत में फंस गए। गंगातट तक पहुंचने में लोगों को जाम के कारण भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, गंगा समग्र ब्रज प्रांत के जिला संयोजक करुणा शंकर वाजपेयी, सह संयोजक मैथिली शरण गुप्त, विपिन गुप्ता, आशीष शुक्ला, अमित मिश्रा, मनोज पांडेय आदि ने गंगातट की सफाई की और श्रद्धालुओं को गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को प्रेरक पत्रक भी वितरण कर जागरूक किया। शृंगी ऋषि की तपोभूमि ढाईघाट गंगातट पर भी प्रत्येक पूर्णिमा पर्व पर जिले के अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी आदि जिलों के हजारों श्रद्धालु गंगास्नान करने आते हैं। लेकिन गंगातट पर प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं करने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा प्रेमी काफी समय से ढाईघाट को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग कर रहे हैं। ढाईघाट में लगने वाले मेले शाहजहांपुर प्रशासन तथा भू राजस्व के मामले में फर्रुखाबाद प्रशासन के अधीन होने के कारण बाधा आ रही है। इस बाधा को दूर करने के लिए जलालाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीप्रकाश वर्मा मुख्यमंत्री तक से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed