Shahjahanpur News: बीएसए दिव्या गुप्ता ने कक्षा में लगाई झाड़ू, बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश
शाहजहांपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बीएसए दिव्या गुप्ता शनिवार को मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय नौसरा उदयपुर में पहुंचीं। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाने के लिए झाड़ू लगाई। बच्चों को हाथ धुलने का सही तरीका समझाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शनिवार को सहभागिता दिवस मनाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) दिव्या गुप्ता ने मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय नौसरा उदयपुर में पहुंचकर बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाने के लिए झाड़ू लगाई। इसके साथ ही बच्चों को हाथ धुलने का सही तरीका समझाया। उनके साथ विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की।
इस मौके पर बीएसए ने कहा कि स्वच्छता से ही समृद्धि आती है। हम सभी को अपने दैनिक जीवन में इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास साफ सफाई रखें। जिससे बीमारी फैलने से रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि खाने से पहले हाथ धोना सबसे ज्यादा जरूरी है। हाथों में तमाम बैक्टीरिया होते हैं जो स्वास्थ्य पर असर डालते हैं।
वहीं कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में भी सहभागिता दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने सफाई में योगदान दिया। शिक्षिका निकहत परवीन और दपिंदर कौर ने स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही सफाई के प्रति जागरूकता के लिए प्रतियोगिताएं कराई, जिनमें बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.