फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brothers and nephews carry out an attack amid a land dispute; Rs 7.5 lakh stolen from a shop.

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में भाइयों-भतीजों ने किया हमला, दुकान से 7.5 लाख रुपये चोरी

Tue, 27 Oct 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Brothers and nephews carry out an attack amid a land dispute; Rs 7.5 lakh stolen from a shop.
खुदागंज। मोहल्ला सदर में जमीन के हिस्से को लेकर मारपीट हो गई। पीड़ित ने सगे भाइयों और भतीजों पर जानलेवा हमला करने और दुकान से साढ़े सात लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार जैन ने बताया कि 23 अक्तूबर को भाई संजय जैन के गोदाम में अपने बेटों के साथ व्यापार के लिए माल लगा रहे थे। इसी दौरान जमीन के हिस्से पर नाजायज कब्जा करने की नीयत से उनके सगे भाई नीरज कुमार जैन, अनुराग जैन और भतीजे अर्पित जैन, मोहित जैन, अभय जैन, अनुभव जैन, सार्थक जैन समेत दो-तीन लोगों ने एकराय होकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और चाकू से उनपर और उनके बेटों पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान छोटे बेटे नमन जैन का सिर फट गया, जबकि उसके पैर की हड्डी टूट गई। वहीं, आरोपियों ने बड़े बेटे अनमोल जैन को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़े बेटे को हमलावरों से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने उनकी दुकान से 7.5 लाख रुपये नकद और कुछ अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिया। आरोपी नीरज, मोहित और अनुराग का पहले का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उन पर कई मामले दर्ज हैं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed