{"_id":"570e54234f1c1be14d4a6ac6","slug":"brother-died-in-accident-sister-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को परीक्षा दिलाकर जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को परीक्षा दिलाकर जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बहन को परीक्षा दिलाकर जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार के गांव मलिका निवासी सतेंद्र पाल सिंह की पुत्री 20 वर्षीय राधा देवी पुवायां के स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार को राधा देवी का भाई 18 वर्षीय आदेश सिंह बाइक से बहन को साथ लेकर परीक्षा दिलाने पुवायां आया था। पेपर के बाद वापस घर जाते समय गांव इनायतपुर के पास आदेश की बाइक एक तांगे से टकरा गई। दुर्घटना में आदेश और राधा देवी गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में घायलों को लादकर पुवायां के सरकारी अस्पताल लाया गया। राधा देवी के बताए अनुसार उसके परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी गई। डॉक्टरों ने आदेश को मृत घोषित कर दिया और राधा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आदेश की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और शव को बिना कार्रवाई के अपने साथ ले गए। आदेश की असामयिक मौत से पिता सतेंद्र पाल सिंह, मां बबली देवी, छोटे भाई सर्वेश सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। घायल राधा देवी को भाई की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।