{"_id":"61b4f63361aa204516039070","slug":"bridge-repair-shahjahanpur-news-bly468944065","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी पुल पर एक सप्ताह में दूसरी बार मरम्मत का शुरू किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसी पुल पर एक सप्ताह में दूसरी बार मरम्मत का शुरू किया काम
विज्ञापन
भैंसी पुल की मरम्मत करते श्रमिक
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर भैंसी नदी के पुल की मरम्मत के नाम पर पांच दिसंबर को पुल के लकड़ी के पटलों पर पड़ी लोहे की चादर को वेल्ड कर दिया था। शनिवार को फिर से वेल्डिंग सहित अन्य छोटे काम शुरू करा दिए। बेहद जर्जर इस पुल पर कभी भी हादसा हो सकता है।
अंग्रेजों के जमाने का भैंसी नदी का पुल बेहद ही जर्जर हालत में है। ईंटों की दीवारों पर लोहे के गार्डरों पर लकड़ी के पटले रखे हुए हैं। लकड़ी के पटलों के ऊपर लोहे की चादर वेल्ड कर दी जाती है। पांच दिसंबर को पुल के ऊपर पड़ी लोहे की चादर को वेल्डिंग कर सही करा दिया, लेकिन पुल के टूटों पटलों पर कोई ध्यान नहीं दिया था।
अब शनिवार को फिर से पुल पर लोहे की चादर को वेल्ड करने का काम शुरू कर दिया गया। पुल के एक तरफ नीचे हो गए स्थान पर भी बजरी, कोलतार डालकर मरम्मत कार्य किया, लेकिन पुल इतना जर्जर हो चुका है कि इसकी लगातार मरम्मत का काम कराने के बाद भी किसी दिन बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
भैंसी पुल के पास कच्चे रास्ते में फंसी ट्रॉली लगा जाम
भैंसी नदी के पुल की मरम्मत के चलते वाहन पुल के पास कच्चे रास्ते से निकल रहे थे। दोपहर बाद धान से भरी एक ट्रॉली कच्चे रास्ते में फंस गई, इससे हाईवे पर पुवायां और खुटार की ओर जाम लग गया। लगभग एक घंटे बाद ट्राली को बमुश्किल निकाला जा सका। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। संवाद