{"_id":"65d11691f8b8ee67bb06b7c6","slug":"boys-and-girls-will-get-a-chance-to-enter-residential-sports-hostels-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-113545-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बालक-बालिकाओं को आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बालक-बालिकाओं को आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश का मिलेगा मौका
Sun, 18 Feb 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के अधीन विभिन्न जिलों में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए कई खेलों के जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल पांच से सात मार्च तक होंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जिला स्तर पर जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस बालक वर्ग जिला स्तरीय पर ट्रायल पांच मार्च और मंडल स्तर पर आठ मार्च को होगा। जबकि, बालिका वर्ग में जिला स्तर पर सात और मंडल स्तर पर दस मार्च को ट्रायल लिया जाएगा। क्रिकेट, कबड्डी, बॉस्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेक्टिस, बॉक्सिंग, जूड़ो, हैंडबाल बालक वर्ग के ट्रायल जिला स्तर पर छह व मंडल स्तर पर नौ मार्च को होगा। बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, बॉस्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल के लिए जिला स्तर पर सात और मंडल स्तर पर दस मार्च को ट्रायल होंगे।
-- --
यह होनी चाहिए योग्यता
चयन ट्रायल के लिए बालक-बालिका की आयु एक अप्रैल को 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिम्नास्टिक एवं तैराकी के लिए एक अप्रैल 2012 से पूर्व की जन्मतिथि न हो, जबकि उम्र 12 वर्ष से कम होनी जरूरी है। बास्केटबाल, वॉलीबाल खेलों में लंबाई 175 सेमी एवं बालिकाओं की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- --
ऐसे करें आवेदन
आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करना हेागा। ट्रायल वाले दिन ऑनलाइन आवेदन पत्र की पूर्ण प्रति कार्यालय में जमा करने के बाद ही ट्रायल में प्रतिभाग की अनुमति मिलेगी।