फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bovine animals used to slaughter in the house... Police shot one accused in encounter, constable also injured

Shahjahanpur News: मकान में काटते थे गोवंशीय पशु... पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली मारी, सिपाही भी घायल

Fri, 06 Sep 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Bovine animals used to slaughter in the house... Police shot one accused in encounter, constable also injured
शाहजहांपुर में राजकीय मे​डिकल कॉलेज में भर्ती मुठभेड़ में घायल सिपाही। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अंटा में बुधवार रात पुलिस ने मकान में छापा मार गोवंशीय पशु का मांस बरामद कर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से फरार हुए आरोपियों की शहबाजनगर में पुलिस से मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दबोच लिया। फायरिंग में एक सिपाही के हाथ में और एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात मोहल्ला अंटा स्थित एक मकान में गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना पुलिस मिली थी। रात करीब साढ़े दस बजे सीओ सिटी सौम्या पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने शकील उर्फ लालू के मकान में छापा मारा। इस बीच छह व्यक्ति पुरानी रेलवे लाइन की ओर भाग गए। मकान के अंदर खून बिखरा पड़ा था। एक गोवंशीय पशु कटा हुआ था। पुलिस ने मौके से मोअज्जम निवासी बारादरी थाना सदर बाजार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फरार आरोपी नदीम की बीवी शाहीन व शकील की बीवी रूबी को भी गिरफ्तार कर लिया। 75 किलो मांस, दो छुरी व हथौड़ा बरामद हुआ।
विज्ञापन

मांस बरामदगी के बाद सुबह करीब पांच बजे सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को शहबाजनगर के जंगल में घेर लिया। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सदर बाजार थाना प्रभारी की गाड़ी में लगी और दूसरी गोली सिपाही परीक्षित सैनी के हाथ में लगती हुई निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तौहीद उर्फ मुन्ना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तौहीद और मुजीब को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शकील, नदीम, तौसीफ और हद्दफ चौकी निवासी गुड्डू कुरैशी की तलाश की जा रही है। आरोपी डेयरी चलाते थे।
--------------------
मैदान में घूम रहे पशु को काट डाला
-डेयरी की आड़ में गोवंशीय पशुओं को काटने का काम हो रहा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने स्वीकार किया कि मैदान में आने वाले गोवंशीय पशुओं में एक को पकड़ लाए थे। मकान में लाकर काट दिया था। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मांस को परिवार के लोग आपस में बांट लेते थे। बाकी का मांस बेच देते थे। पुलिस की जानकारी में आया है कि पूरा परिवार मिलकर पशुओं का कटान करता था। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इंस्पेक्टर के अनुसार, पहले कभी ऐसी घटना की है अथवा नहीं, इसकी जानकारी कराई जा रही है।
---------------
गैंगस्टर की हो सकती कार्रवाई
आबादी के बीच में गोवंशीय पशु को काटने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के पुलिस ने संकेत दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के अवैध निर्माण की जांच भी कराई जाएगी।
-----------
-दो महिलाओं समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार, एसपी सिटी

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुठभेड़ में घायल सिपाही। स्रोत: पुलिस

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुठभेड़ में घायल सिपाही। स्रोत: पुलिस

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुठभेड़ में घायल सिपाही। स्रोत: पुलिस

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुठभेड़ में घायल सिपाही। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed