Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Book of litterateur Hameed Khizar

Shahjahanpur News: साहित्यकार हमीद की पुस्तक ‘भोर की लालिमा’ का विमोचन

Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Book of litterateur Hameed Khizar
शाहजहांपुर। नजर मेमोरियल सोसायटी की ओर से रविवार को एकता सदन पीडब्ल्यूडी कैंपस में साहित्यकार हमीद खिजर के पुस्तक संग्रह ‘भोर की लालिमा’ का विमोचन किया। मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता नरेश चंद्र ने लेखक हमीद खिजर व पुस्तक के अन्य लेखकों व कवियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन संघर्ष व राष्ट्र सेवाओं पर आधारित पुस्तक निसंदेह उनके आदर्शों और शिक्षाओं को समझने में सहायक सिद्ध होगी। अध्यक्षता करते हुए गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचारों के अधिक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।सुरेश चंद कठेरिया, एलआईसी के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, एम. रहमान, गुलिस्ता खान, डॉ अस्मत मलिक, राजन सिंह, इंद्रेश ध्यानी, नेत्रपाल सिंह, मुनीब खान आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान असगर यासिर, इशरत सगीर, वसीम मीनाई, सोहेल अहमद, अस्मत मलिक, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, दिनेश नजर, हमीद खिजर, शाहिद रजा, राशिद हुसैन राही, सुधाकर तिवारी, कुमकुम वर्मा, असलम तारिक़, शबनम व सबा आदि को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन महबूब हुसैन इदरीसी ने किया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed