{"_id":"58f3b9b84f1c1be55c470ba9","slug":"boe-crop-administration-took-possession-of-lee-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में बोई फसल प्रशासन ने ली कब्जे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में बोई फसल प्रशासन ने ली कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने पुलिस टीम के साथ गांव पटना देवकली पहुंचकर तालाब की 52 हेक्टेयर जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल और कटाई कर रही कंबाइन व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
गांव पटना देवकली में झाला बनाकर रह रहे बलवीर सिंह ने तालाब की 52 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर उस पर गेहूं की फसल बो दी। इसकी भनक भाजपा नेता मनोज कश्यप को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत एडीएम एफआर और एसडीएम रामशंकर से की। इस पर अधिकारियों ने रविवार को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। तो वहां पर सिख (किसान) के द्वारा पकी खड़ी गेहूं की फसल की कंबाइन से काटी जा रही थी। पुलिस के साथ पहुंची राजस्व टीम ने कंबाइन और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि सिख फार्मर ने इसी जमीन पर कुछ दिन पहले सरसों और गेहूं भी काट लिया था। एसडीएम रामशंकर ने बताया कि कंबाइन और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।