{"_id":"56f19ade4f1c1b7703f14d51","slug":"bob-was-in-the-branch-of-the-terrible-fire-misripur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉब की मिश्रीपुर शाखा में लगी भंयकर आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉब की मिश्रीपुर शाखा में लगी भंयकर आग
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बॉब की मिश्रीपुर शाखा में लगी भंयकर आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह बैंक आफ बड़ौदा की मिश्रीपुर शाखा में भोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बैंक के कई कंप्यूटर्स और काफी सामान जलकर खाक हो गया। इससे ग्राहकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। शाखा प्रबंधक एसके जैन ने पुलिस को बताया कि रात करीब चार बजे उन्हें बैंक के अंदर से धुआं उठने की सूचना मिली। वह करीब साढ़े चार बजे बैंक पहुंचे। पूरा बैंक परिसर आग की लपटों से घिरा हुआ था। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जैन का कहना है कि बैंक में आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। आग से बैंक के 11 कंप्यूटर, 11 हार्ड डिस्क, छह प्रिंटर, सीसीटीवी सहित कई रिकार्ड जल गए। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिकार्डों व हार्ड डिस्क के जल जाने से ग्राहकों के रिकार्ड की कनेक्टिविटी नहीं हो पाई है। जिससे लेनदेन का काम नहीं हुआ। इससे होली के मौके पर ग्राहकों कठिनाई का सामना करना पड़ा है। एसके जैन ने बताया कि बैंक के एटीएम और स्ट्रांग रूम को कोई क्षति नहीं पहुंची है। बैंक काम सुचारु करने के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। एक दो दिन में बैंक का सारा काम अपडेट कर लिया जाएगा।
स्मोक डिटेक्टर ने बचा लिया लाखों का नुकसान
। बैंक शाखाओं में आग की चेतावनी देने वाले स्मोक डिटेक्टर लगाने के चलते लाखों का नुकसान बच गया। मिश्रीपुर ब्रांच में हुए अग्निकांड में आग बुझाने वाले यंत्र स्वत: चालू करने वाले स्मोक डिटेक्टर की बदौलत वहां के मेन यूपीएस और स्ट्रांग रूम तक लपटें नहीं पहुंच पाईं। लीड बैंक अफसर वीएम गुप्ता मे बताया कि मिश्रीपुर ब्रांच के स्ट्रांग रूम में करीब 20 लाख रुपये रखे थे। सूचना मिलने के बाद जब बैंक शाखा खोली गई तो पता चला कि मेन यूपीएस के पास लगे स्मोक डिटेक्टर ने आग को आगे बढ़ने से रोकने का काम किया। उन्होंने बताया कि स्मोक डिटेक्टर स्वचालित डिवाइस है जो धुएं के प्रति बेहद संवेदनशील होती है।गुप्ता ने बताया कि जिले की सभी 251 शाखाओं में आग बुझाने के यंत्र समेत स्मोक डिटेक्टर लगाए गए हैं। धुएं के संपर्क में आते ही स्मोक डिटेक्टर का सेंसर आग बुझाने वाले यंत्र की नॉब को ब्लॉस्ट करके उसमें भरा अग्निरोधी पाउडर धुएं की दिशा में उड़ाने लगता है। मिश्रीपुर ब्रांच में इस डिवाइस ने यही भूमिका निभाई। नतीजे मेें कैश सुरक्षित रहने के साथ मेन यूपीएस को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि बैंक की करीब 25 रुपये की संपत्ति की क्षति होने का अनुमान है।
15 दिन में बैंकिंग सेवा हो पाएगी बहाल
आग की भेंट चढ़ी बॉब की मिश्रीपुर ब्रांच के खातेदारों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए उनके खाते अस्थायी तौर पर बैंक की समीपवर्ती चौढ़ेरा ब्रांच को ट्रांसफर कर दिए गए। धनराशि निकालने अथवा जमा करने के लिए मिश्रीपुर पहुंचे खातेदारों को चौढ़ेरा बैंक शाखा भेजकर उनके काम कराए गए। अग्रणी बैंक अधिकारी के अनुसार सोमवार से मिश्रीपुर ब्रांच में एक कंप्यूटर रखकर खातेदारों के काम वहीं से संचालित कराए जाएंगे, लेकिन ब्रांच के पूरे सिस्टम को व्यवस्थित कर बैंकिंग सेवा सामान्य करने में कम से कम 15 दिन लगने की संभावना है।