{"_id":"621a880516e38f1ab27322f6","slug":"board-examinees-will-get-admit-card-and-result-on-mail-shahjahanpur-news-bly4767103117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षार्थियों को मेल पर मिलेगा प्रवेश पत्र व रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षार्थियों को मेल पर मिलेगा प्रवेश पत्र व रिजल्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं मार्च के अंत में होने की संभावना है। इसको लेकर बोर्ड ने सभी विद्यालयों को परीक्षार्थियों का डाटा तैयार कराने के निर्देश दिए है। इससे उनके मेल पर ही प्रवेश पत्र से लेकर रिजल्ट उपलब्ध कराया जा सके। अभी तक बोर्ड परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करते थे और रिजल्ट के लिए भी वेबसाइट पर जाना पड़ता था।
अब उन्हें सीधे मेल पर इसकी जानकारी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, परिषद के नए आदेश, अध्ययन सामग्री, छात्रों के डाटा में गड़बड़ी की सूचना परीक्षा केंद्रों की सूचना समेत तमाम जानकारी सीधे मेल मिल सकेगी। बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 70720 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल के 38250 और इंटरमीडिएट के 32470 परीक्षार्थी हैं। बोर्ड परीक्षा 2022 में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या 133 है।
डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि विद्यार्थियों के ई-मेल बनवाने के निर्देश मिले हैं। सभी को इस बाबत अवगत करा दिया है। परिषद की योजना है कि छात्रों को सीधे मेल पर सारी चीजें मुहैया कराई जाएं। बोर्ड रिजल्ट की जानकारी भी मेल पर मिल सकेगी। इससे छात्रों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।