फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blue House won the overall championship

ब्लू हाउस ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Sat, 01 Jan 2022 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Blue House won the overall championship
गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करते प्रबंधक और प्र - फोटो : POWAYAN
खुटार। गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रबंधक हरदेव सिंह और प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ब्लू हाउस के गुरलाल सिंह, अश्मित कौर, रेड हाउस की फलक बी, अर्शप्रीत सिंह, यलो हाउस के ध्रुव सक्सेना, खुशमप्रीत कौर और ग्रीन हाउस के अनक वर्मा, गुरनीत कौर, हरप्रीत कौर को अपने अपने हाउस में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रबंधक हरदेव सिंह ने ब्लू हाउस के कप्तान नितिन मिश्रा, उप कप्तान सिमरनप्रीत कौर और रेड हाउस के कप्तान सिमरन औजला, उप कप्तान अंश वीर सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने सभी बच्चों को भविष्य में जीवन की हर प्रतियोगिता में इसी प्रकार प्रतिभाग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का सतत प्रयास करते रहने का आह्वान किया। प्रबंधक ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनके निरंतर आगे बढ़ने की कामना की। आयोजन में उप प्रधानाचार्य राजकुमार, खेल शिक्षक शिक्षक मनीराम पाल, खेल शिक्षिका सोना सारिका दास का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed