{"_id":"692ddf44c875ef53f60909cc","slug":"blos-heaved-a-sigh-of-relief-as-the-deadline-was-extended-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-159155-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समय सीमा बढ़ने से बीएलओ ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समय सीमा बढ़ने से बीएलओ ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ब्रज विहार कॉलोनी में मतदाता फॉर्म भरने का काम करती टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्य को पूरा करने के लिए सात दिन की समय सीमा बढ़ा दी है। इससे ड्यूटी पर लगे बीएलओ ने राहत की सांस ली है। सोमवार को अधिकतर बीएलओ मतदाताओं के फार्म भरने और फीड करने में जुटे रहे।
समय बढ़ने से बीएलओ पर दबाव कम हो गया है। अन्य कर्मचारी भी बीएलओ की सहायता के लिए लगाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्य की तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। जिनका काम अधूरा था, वे समय से कार्य करने के प्रयास में जुट गए हैं। सोमवार को अधिकतर वार्डों में बीएलओ की चहल-पहल दिखाई दी।
लोग अपना फॉर्म भरकर बीएलओ से चेक कराकर जमा कर रहे थे। शहर के मोहल्ला राम नगर कॉलोनी वार्ड संख्या 53 में बीएलओ ललिता सक्सेना मतदान स्थल खालसा शिशु शिक्षा सदन में क्षेत्र के पार्षद कृष्ण गोपाल बिन्नू की मदद से फॉर्म भर रहीं थीं। उनकी मदद में अन्य कर्मचारी लगे हुए थे। ललिता ने बताया कि उनका 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। सात दिन का समय मिलने वह फॉर्म फीड करने का काम कर लेंगी।
विज्ञापन
ब्रजविहार कॉलोनी वार्ड नंबर आठ में तैनात बीएलओ रीता ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सत्यापन समय बढ़ाकर अच्छा कार्य किया है। इससे काम को लेकर दबाव कम होगा। इस समय का उपयोग घर-घर जाकर मतदाताओं को तलाश करने में करेंगे। 60 फीसदी से अधिक काम पूरा चुका है। जल्द ही बाकी बचा काम पूरा कर लिया जाएगा।
मोहल्ला मक्कू बजरिया में बीएलओ सुनीता तिवारी ने बताया कि समय बढ़ने से काफी राहत मिली है। क्षेत्र के लोगों के सहयोग की जरूरत है। कुछ लोग फॉर्म भरकर समय से जमा कर दें। इससे समय से पूरा काम किया जा सके।
--
फोटो 31
एसआईआर फॉर्म भरने में बीएलओ का सहयोग करें
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में एसआईआर फॉर्म भरने पर जोर दिया गया। जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने व्यापारियों को एसआईआर फॉर्म भरने में बीएलओ का सहयोग करने पर जोर दिया। कहा कि चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण कार्य कराए जाने के लिए पूर्णतया सहयोग करें। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर 20 कर्मचारी तक कार्य करते हैं, उनका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है। इस निर्णय का व्यापारियों ने समर्थन किया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रोहित अग्रवाल, कमाल फहीम, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
--
एसआईआर अभियान की समय सीमा बढ़ने से बीएलओ पर दबाव कम हुआ है। बीएलओ पूरी ऊर्जा से अभियान में जुट गए हैं। समय रहते काम पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन