फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blood was found on the bed and floor in the room, police investigated

Shahjahanpur News: कमरे में बिस्तर और जमीन पर पड़ा मिला खून, पुलिस ने की जांच

Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Blood was found on the bed and floor in the room, police investigated
खुटार के गांव के घर में बिस्तर और जमीन पर खून मिलने पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद
पुवायां। एक घर के कमरे में जमीन और बिस्तर पर काफी मात्रा में खून पड़ा होने की चर्चा पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, एक युवती को पीरियड आने के कारण खून फैला था।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी 18 वर्षीय पुत्री और पुत्र के साथ रहते हैं। 30 अक्तूबर की रात सिंधौली क्षेत्र में रोडवेज की दो बसों के टकराने पर गांव के तीन लोग भी मामूली घायल हो गए। सूचना मिलने पर व्यक्ति ने अपने पुत्र को गांव के लोगों को लाने के लिए बाइक से सिंधौली भेजा।
विज्ञापन

युवक सिंधौली चला गया तो कुछ देर बाद उसकी बहन भी लापता हो गई। रात में तलाश करने पर भी युवती का पता नहीं चल सका। सुबह घर के लोगों ने कमरे में बिस्तर व जमीन पर काफी खून पड़ा देख चर्चा की। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र रावत मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। इस बीच युवती गांव के बाहर से घर के लिए आती दिखी तो लोगों ने पुलिस को बताया। परिजनों ने एक युवक पर लड़की को ले जाने का आरोप लगाया। आरोपी के गायब होने की जानकारी मिली तो पुलिस मामला हत्या या हत्या की कोशिश का समझने लगी।
जिस युवक पर युवती को ले जाने का आरोप था, उसके पिता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई आरोप नहीं लगाया। सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक और जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।
युवती और उसके भाई को थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे पीरियड शुरू हुए हैं और कमरे में मिला खून उसी के कारण फैला है। उधर, पिता ने श्रवण सिंह और विमल सिंह पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
---
आरोपी युवक लापता, तमाम तरह की चर्चाएं
जिस युवक की पहले हत्या करने का संदेह था, उस पर और उसके दोस्त पर युवती को ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन अब तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार युवती का कहना है कि युवक उसे कहीं लेकर जाने के लिए थे, लेकिन बाद में लेकर नहीं गए। वह वापस घर आ गई। गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

---
मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा होने से किसी घटना के होने का संदेह हो रहा था, लेकिन बाद में युवती ने सही जानकारी दी। युवती को ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed