{"_id":"60c62ff58ebc3e395f49d1ef","slug":"blood-donation-shahjahanpur-news-bly4496810160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रक्तदान-महादान के संकल्प के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन के साथ ही तमाम लोग रक्तदान करने पहुंचेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें हर वर्ष लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर महादान के भागीदार बनते हैं। इस साल भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन ने बताया कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। रक्तदान करने के बाद रक्त का तत्काल वॉल्यूम घटने से रक्तचाप हाई नहीं होता है। ऐसे में हृदय रोग संबंधी बीमारियों से बचा होता है। इसके अलावा भी तमाम बीमारियों से निपटने में रक्तदान मदद करता है। इसके अलावा जो लोग रक्त को पतला करने की दवाइयों का सेवन करते हैं, उनके लिए रक्तदान बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से पूर्व रक्तदाता के पांच तरह की जांच कराई जाती हैं। जो जांचे अमूमन लोग नहीं कराते हैं। इससे फायदा यह होता है कि यदि व्यक्ति के अंदर कोई भी छिपी हुई बीमारी होती है तो उसका पता भी लग सकता है। जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी इत्यादि। डॉक्टर शबाहत के मुताबिक रक्तदान करने से नई इम्युनिटी बनती है और नई ऊर्जा का संचार भी होता है।