{"_id":"60e73d7b8ebc3ec3093dccc9","slug":"block-pramukh-election-shahjahanpur-news-bly4524822193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां और खुटार में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां और खुटार में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां और खुटार में भाजपा प्रत्याशी के एकल नामांकन के चलते निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। जबकि बंडा में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा।
खुटार में भाजपा प्रत्याशी नमित दीक्षित विधायक चेतराम, वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह, रजनीश दीक्षित, विजयशंकर अवस्थी, गौरव शर्मा, अरुण शुक्ला के साथ नामांकन कराने पहुंचे। उनको प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल पर जाने दिया गया। निर्धारित समय दोपहर बाद तीन बजे तक नमित के अलावा किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
पुवायां में भाजपा प्रत्याशी नीलम ने पूर्व विधायक शकुंतला देवी के साथ नामांकन कराया। इस दौरान अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, राजेश गुप्ता, सुधीर कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऐसे में नमित दीक्षित और नीलम देवी का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है।
बंडा में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश, ओमप्रकाश के पुत्र कृष्णकुमार और सपा से सुबोध कनौजिया ने नामांकन कराया। यहां दस जुलाई को मतदान होगा। ओमप्रकाश के नामांकन के समय विधायक चेतराम भी मौजूद रहे।