फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BLO sent to the village

Shahjahanpur News: नोटिस देकर पुवायां बुलाया..बीएलओ को भेज दिया गांव

Wed, 11 Feb 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
BLO sent to the village
पुवायां के बीईओ कार्यालय पर मौजूद आंवा दुगैया के मतदाता। संवाद
पुवायां। एसआईआर कार्य में मतदाताओं को नोटिस देकर पुवायां में बीईओ कार्यालय आकर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया था, लेकिन बीएलओ गांव पहुंच गईं। इससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत गांव आवां दुगैया भाग संख्या 396 के मतदाताओं को नोटिस देकर 11 फरवरी को बीईओ कार्यालय पुवायां पहुंचकर साक्ष्य देने के लिए कहा गया था। गांव आवा दुगैया के प्रेमपाल की पत्नी सोनी देवी, अबरार शाह, प्रमोद कुमार, हनीफ शाह, जागीर शाह, जय शाह अली, अमित कुमार, इंदल कुमार, जागीर शाह की पत्नी सायरा बेगम आदि लोगों ने बताया कि वे लोग अपना कामकाज छोड़कर नोटिस का जवाब देने पहुंचे थे, लेकिन बाद में उनसे गांव जाकर बीएलओ से मिलने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन

बीएलओ पुष्पा देवी ने बताया कि उनसे गांव में बैठने के लिए कहा गया था, इस कारण वह गांव में बूथ पर मौजूद थीं। बुधवार को लगभग 80 नोटिसों का जवाब जमा होना था, लेकिन आठ-दस जवाब ही दाखिल हो सके हैं। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरोत्तमलाल दिवाकर ने बताया कि उनकी ओर से नोटिस जारी किए गए थे। बाद में लोगों ने कहा कि पुवायां दूर पड़ेगा, इस कारण बीएलओ से बूथ पर बैठने के लिए कह दिया गया था। जो मतदाता नोटिस का जवाब नहीं दे सके हैं, उनको फिर से नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed