{"_id":"619558539c40777e8958c3d7","slug":"blackmail-shahjahanpur-news-bly466483226","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निकाहनामा बनाकर युवती को करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी निकाहनामा बनाकर युवती को करने लगा ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दो साल से एक युवक फर्जी निकाहनामा तैयार कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। बदनामी के डर से युवती का परिवार आरोपी को 50 हजार रुपये भी दे चुका है। दूसरी जगह शादी तय करने के बाद आरोपी युवक 50 हजार और मांग रहा है। एसपी से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने ट्वीटर के माध्यम से कार्रवाई की मांग की है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी युवक ने ट्वीटर पर प्रार्थना पत्र के साथ ट्वीट किया है। आरोप लगाया कि दो साल पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी बहन का फर्जी नोटरी से निकाहनामा बनवा लिया। आरोपी ने बहन के फोटो खींच लिए। उसके बाद आरोपी निकाहनामा और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने लगा।
एक साल पहले आरोपी ने कहा कि एक लाख रुपये देने पर निकाहनामा फाड़कर फेंक देगा। पीड़ित परिवार ने 50 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी ने निकाह के फर्जी कागज नहीं फाड़े। इसके बाद युवती की शादी हरदोई के युवक से तय कर दी। आरोपी बदनाम करने की धमकी देकर फिर से 50 हजार रुपये मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जिस युवक से शादी तय की थी, उसको फोन पर युवती के बारे में आपत्तिजनक बातें कर बदनाम कर दिया। इससे उसकी शादी टूट गई।
विज्ञापन
युवती के पिता ने इससे पहले एसपी को भी प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और अब फर्जी निकाहनामा और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती के भाई ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र पोस्ट करके आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना सदर बाजार प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। ट्विटर के माध्यम से की गई शिकायत की जानकारी नहीं है। अगर प्रार्थना पत्र प्राप्त होगा तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।