फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU workers continue to protest

भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर जारी रखा आंदोलन

Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
BKU workers continue to protest
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्रिमंडल से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी समेत किसानों के हित की अन्य मांगों को लेकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। उन्होंनेे खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में किसान परिवारों की तमाम महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि यदि तिकुनिया कांड के बाद केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से हुए समझौते के अनुसार बिंदुवार कार्रवाई की होती तो किसानों को लखीमपुर खीरी में 72 घंटे का चेतावनी आंदोलन नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि किसानों का गुस्सा शांत करने के लिए सरकार मंत्रिमंडल से टेनी को तत्काल बाहर करे। साथ ही किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर उन्हें जेल से बिना शर्त रिहा किया जाए और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने के साथ तिकुनिया कांड के समझौते का पालन हो।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक लखीमपुर में आंदोलन जारी रहेगा, जिले के कार्यकर्ता भी आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर डटे रहेंगे। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माधुरी देवी कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिवार की महिलाएं सरकार की हठधर्मिता का मुकाबला करने को तैयार करें। धरना प्रदर्शन में कृष्ण पाल, रामबेटी, गुलशन कुमार, श्रीकृष्ण, रेखा देवी, अन्नपूर्णा, राम अवतार, रामवती, राजवती, रामचंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed