फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJYM office performance by Aartio

भाजयुमो ने किया एआरटीओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों की घुसपैठ और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कार्यालय पर धावा बोला। उन्होंने दलालों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की और एआरटीओ प्रशासन के नाम संभागीय निरीक्षक प्राविधिक को ज्ञापन देकर विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने की मांग की। एआरटीओ दफ्तर परिसर में दलालों ने बाकायदा अपनी दुकानें खोल रखी है। खुद को कमीशन एजेंट कहने वाले यह लोग दफ्तर में विभिन्न पटलों तक सीधी पहुंच रखते हैं। यही लोग कर्मचारियों के कारिंदे बनकर किसी कार्य विशेष के निर्धारित शुल्क से ड्योढ़ी-दोेगुनी धनराशि वसूलकर जन सामान्य का शोषण करते हैं। विभिन्न संगठनों ने दलालों के खिलाफ पहलेे भी कई बार प्रदर्शन भकिए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी कई बार दलालों का सामान जब्त कराकर उन्हें वहां से खदेड़ा। इसके बावजूद हटाए गए लोेगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने से दलालों की समस्या जस की तस बनी है। इसी के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शिक्षा प्रकोष्ठ से जुड़े छात्र नेता सुबोध प्रताप सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओें का शिष्टमंडल संभागीय निरीक्षक प्राविधिक राम वचन से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। आरआई को दिए ज्ञापन में कार्यालय से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उचित और सख्त कदम उठाने, कार्यालय परिसर में एंटी करप्शन टीम के मोबाइल नंबरों की पट्टिका लगाने, डीएल जारी करने की समय सीमा निर्धारित करने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में भुवनेश अवसथी, सत्यम दीक्षित, नमन शुक्ला, हिमांशु साहू, अर्पित श्रीवास्तव, लव प्रताप सिंह, रामलखन सोमवंशी, शारिक खां, उज्जवल सागर, सर्वेश कुमार, अंकित सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed